कबीरधाम विशेष

शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह में जल संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता संपन्न

शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह में जल संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता संपन्न

कवर्धा, 28 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के  तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के नेतृत्व में चारों ब्लॉक में जल संरक्षण पर कैच द रैन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह मे कैच द रैन वर्षा का जल संरक्षण के ऊपर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह के प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं शिक्षिका श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन तिवारी उपस्थित थे। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बताया कि वर्षा जल को संरक्षण करने के लिए गांव में तालाब बनाकर एवं हेड पंप के आसपास सोख्ता गड्ढा बनाकर वर्षा  जल को एकत्रित कर सकते हैं। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संगीता यादव, द्वितीय स्थान ध्रुव पटेल एवं तृतीय स्थान नीलम पटेल ने प्राप्त किया। सभी छात्र- छात्राओ को मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर बोड़ला ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोहन साहू उपस्थित थे

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button