विविध

*बेमेतरा पुलिस ने शांति समिति ली बैठक*

*(आपसी भाई चारा के साथ होली पर्व मनाने व उपद्रवियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का दिया गया संदेश)*

 

बेमेतरा:- जिला मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के अध्यक्षता में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरी. अंबरसिंह भारद्वाज के उपस्थिति में आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये नगर के सभी वार्ड पार्षद, सभी समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिकगण एवं शहर के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे शांति समिति की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान सभी से चर्चा करके नगर के ऐसे मोहल्ले व स्थान जहां विगत वर्षो में होली के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई है एवं उपद्रव हुआ है वहां फिक्स पाईंट लगाकर अतिरिक्त बल तैनात करने एवं सघन पेट्रोलिंग करवाने के संबंध में एएसपी द्वारा आश्वस्त किया गया। बेमेतरा पुलिस द्वारा लोगों से यह अपील किया गया है कि होली का पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनायें एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही पर्व के दौरान उपद्रव, हुडदंगी करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने का संदेश भी दिया गया। जिसमें शहर वार्ड पार्षद रानी सेन, नीतु कोठारी, जनता साहू, राजू साहू, घनश्याम देवांगन, शंकर सिंह चौहान, आशीष ठाकुर, एल्डरमेंन चंद्र प्रकाश सीतलानी, पुर्व पार्षद वाहीद रवानी एवं समाज प्रमुख नवाब अली, शत्रुहन साहू, दीपेश राजपूत, गुल्जार अली, सैयय्द रज्जाक अली तथा सीताराम यदु, सउनि रेशम लाल भास्कर, अरविंद शर्मा, जहीर खान, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह एवं अन्य समाज प्रमुख व जनप्रतिनिधीगण तथा इलेक्ट्रानिक प्रेस मिडिया के पत्रकार बंधुगण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button