विविध

*माइक्रो एटीएम सेवा ने किसानों के बीच एक सकारात्मक और भरोसेमंद माहौल बनाया*

 

 

*(किसान नम्मू साहू ने इस सुविधा को बेहद उपयोगी बताया)*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले के धान उपार्जन केंद्रों में इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया के साथ ही किसानों को कई सुविधाएं मिल रही हैं, जो उनके अनुभव को बेहद सहज और सकारात्मक बना रही हैं। नम्मू साहू, एक स्थानीय किसान, ने जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में धान विक्रय के दौरान अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी राशियों को निकालने के लिए बैंकों में लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। लेकिन अब उपार्जन केंद्र में उपलब्ध माइक्रो एटीएम सेवा ने इस समस्या को पूरी तरह से हल कर दिया है। नम्मू साहू ने बिना किसी परेशानी के अपनी जरूरत की राशि तुरंत निकाल ली, जिससे उन्हें बहुत राहत मिली।

धान खरीदी केंद्र पर इस तरह की सुविधाएं न केवल किसानों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि उन्हें वित्तीय लेन-देन में आत्मनिर्भर भी बना रही हैं। इस प्रणाली से किसानों को समय की बचत होती है और वे अपने अन्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। नम्मू साहू ने इस सुविधा को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यह उनकी दैनिक जिंदगी को आसान बना रही है। सरकार और प्रशासन के इस प्रयास से किसानों के बीच एक सकारात्मक और भरोसेमंद माहौल बना है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button