कबीरधाम विशेष

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 28 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत बोड़ला तहसील के ग्राम धूमाछापर निवासी बुधराम की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती मोहनिन को, ग्राम लरबक्की निवासी हरिचंद की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती रामकली को, पंडरिया तहसील के ग्राम कंझेटा निवासी मनोहर की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री पंचराम को और ग्राम कारीमाटी निवासी मधु बघेल की आग में जलने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जितेन्द्र को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button