देश दुनिया

बोले- जल्द मिलने आऊंगा, पुलिस ने कल प्रयागराज में रोका था

प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फोन पर बात की। उनसे कहा- मैं आपके साथ हूं, जल्द ही मिलने आऊंगा। वहीं, शंकराचार्य बोले कि जब कोई बच्चा हिंदू धर्म में जन्म लेता है, तभी से उसका गंगा-यमुना में स्नान का अधिकार हो जाता है। लेकिन मुझसे ये भी छीन लिया गया।

हर्षा रिछारिया ने भी एक वीडियो जारी कर शंकराचार्य का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि ये बेटी आपके साथ है। पालकी यानी रथ यात्रा रोके जाने के विरोध में शंकराचार्य वहीं धरने पर बैठे हैं, जहां पुलिस उन्हें छोड़ गई थी। वे अपने पंडाल में रविवार पूरी रात ठंड में धरने पर बैठे रहे। 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, उन्होंने अबतक पानी भी नहीं पिया है।

शंकराचार्य ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- प्रशासन के माफी न मांगने तक हम अपने आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे। फुटपाथ पर ही रहेंगे। क्योंकि, शंकराचार्य जब भी इतिहास में स्नान करने गए हैं, पालकी में ही गए हैं। मैं प्रण लेता हूं कि हर मेले के लिए प्रयागराज आऊंगा, लेकिन कभी भी शिविर में नहीं, फुटपाथ पर रहूंगा।

  शंकराचार्य ने कल से कुछ भी नहीं खाया है। कोई प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने भी नहीं आया। सुबह अपनी पूजा और दंड तर्पण उसी स्थान पर किया।

इस बीच मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य की रथ यात्रा के दौरान हुए बवाल का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस ने रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाई थी। तभी शंकराचार्य के समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकलना शुरू कर दिया।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button