विविध

*सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने शहर के पुराना बस स्टैंड में किया चक्का जाम*

*(किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन, दर्जनों टायर में लगाई आग)*

बेमेतरा/साजा:-   साजा विधानसभा के ग्राम बीरनपुर में हुई घटना के विरोध में बेमेतरा जिला मुख्यालय पूर्णत: बंद रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय में बंद का समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें। किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों ने शहर के पुराना बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया। करीब 3 घंटे के चक्का जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोग संपदायिक हिंसा में मृत भुनेश्वर साहू के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी घटना में शामिल आरोपियों को फांसी देने और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।

 

*शहर के सिग्नल चौक पर प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन*

 

शहर के सिग्नल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र पर प्रदर्शन किया। जिसमें सड़क पर दर्जनों टायर रखकर प्रदर्शनकारियों में उसमें आग लगा दी। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी घटना को लेकर आक्रोशित थे और उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। किसान नेता ने बताया कि बंद पूर्णत: सफल रहा।  व्यापारियों का पूरा समर्थन मिला। वही बेरला बेमेतरा की शराब दुकानों को भी बंद कराया गया है।

 

*असामाजिक तत्वों की संपत्ति को कुर्क, मिले उचित मुआवजा*

 

इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से हिंदुओं को प्रताड़ित कर रहे समुदाय विशेष के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिसमें करीब 2 माह पूर्व लव जिहाद के मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से आज इस स्थिति का निर्माण हुआ है । गांव में संप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है   जिसमें गांव के हिंदू युवक की हत्या कर दी गई । सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ उनके सुरक्षा की गारंटी ले । असामाजिक तत्वों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो कड़ी कार्रवाई होने की स्थिति में ही इस तरह के असामाजिक तत्वों को सबक मिलेगा।

प्रदर्शन में सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल। इस दौरान गिरीश गबेल, पियूष शर्मा, निखिल जैन, अजय मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, रानू वर्मा, आदित्य अग्रवाल, मनोज पटेल, लखन चक्रधारी, मनोज सिन्हा, शाहिल, तुषार राजपूत, मयंक, धर्मेंद्र, आर्यन साहू, बलराम राय, नरेश राय, ज्ञानेश्वर साहू, संजू बारले, तिलक सिन्हा, वासुदेव साहू, शिवम तिवारी, शिवम दीवान, गैंदराम सिन्हा, सत्यम शर्मा, दिव्यांश शर्मा, देवांशू शर्मा, सूरज साहू, अनिल चक्रधारी, योगेश यादव, रामशरण साहू, टोपसिंह, सरोज पाल, छोटू यादव, संजू रजक, नागेश साहू, दिनेश वर्मा दिलीप तिवारी, रवि वर्मा, दीपक साहू, अजय शुक्ला, भोजराज साहू, दिनेश मिश्रा बृजेश कुमार संधु, नरेंद्र शुक्ला, मुकेश साहू, दाउराम चौहान, जलेश्वर साहू, गोलू साहू, जीवन साहूश्यामु नामदेव, रामबिलास मिश्रा, प्रांशु शर्मा, तिलक चौहान, विनोद सिन्हा, सुरेंद्र चौहान, तिलक देवांगन, रामदयाल, रामप्रसाद, संदीप रजक, कुणाल साहू, अंकित सलूजा, मयंक शर्मा, चेतन शर्मा समेत सैकड़ों सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button