*स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: देवकर को मिला ODF++ और 1-स्टार रेटिंग, राष्ट्रीय स्तर पर 65वां स्थान*

देवकर -: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पंचायत देवकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) सर्टिफिकेशन में ODF++ का दर्जा हासिल किया है। इसके साथ ही, गार्बेज फ्री सिटी (कचरा मुक्त शहर) स्टार रेटिंग के अंतर्गत इसे 1-स्टार भी प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई, वॉटर बॉडी के रखरखाव, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता, और वेस्ट सेग्रीगेशन जैसे विभिन्न स्वच्छता संबंधी कार्यों में देवकर के बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण है।
इस प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में, जिसमें देशभर के 2035 शहरों और राज्य के 123 शहरी क्षेत्रों ने भाग लिया, नगर पंचायत देवकर ने पूरे देश में 65वां स्थान और राज्य में 55वां स्थान प्राप्त किया है।
नगर को स्वच्छ रखने और सर्वेक्षण में यह उल्लेखनीय स्थान हासिल करने में नगर निकाय के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और आम जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस सफलता के पीछे इन सभी का रहा अथक प्रयास:
* निकाय अधिकारी और कर्मचारी: मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशराम साहू, उपअभियंता संजय मोटवानी, लेखापाल गजाधर यादव, सहायक ग्रेड 03 प्रदीप कुमार सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक राजकुमार रात्रे, मूलचंद कोसरे, आबिद मोहम्मद कुरैशी, सोहन साहू, स्वच्छता प्रेरक आकाश आडील, उमेन्द्र ध्रुव, प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता कर्मचारी और स्वच्छता कमांडो।
* स्वच्छता दीदियां: डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में संलग्न स्वच्छता दीदियों का योगदान सराहनीय रहा|
* जनप्रतिनिधि: अध्यक्ष सुरेश सिहोरे, उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षदगण सुरेश सिन्हा, भारत निषाद, रामप्यारी यादव, मोहन सिन्हा, रविशंकर सोनी, ताराचंद चक्रधारी, बीरेंद्र कुंजाम, देवेश गुप्ता, वर्षा साहू, धनीराम देवांगन, नीरा निषाद, सलमा मिर्ज़ा, और विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल।
* अन्य सहयोगी: पत्रकारगण और नगर के आमजनों ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशराम साहू ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपील की है कि जिस तरह नगर पंचायत देवकर ने इस वर्ष पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसी तरह आगामी वर्षों में भी यह प्रदर्शन जारी रहे और नगर हमेशा स्वच्छ रहे, इसके लिए सभी अपना सहयोग ऐसे ही बनाए रखें। देवकर की यह उपलब्धि अन्य नगर पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




