*ग्रामीण अंचल में जिओ नेटवर्क व इंटरनेट की सेवा प्रभावित, स्लो इंटरनेट स्पीड और कॉल ड्राप*

बेरला:- ब्लॉक बेरला के कई ग्रामीण अंचल में जिओ का नेटवर्क ऐसे है जहां पर इन दिनों स्लो इंटरनेट स्पीड, कॉल ड्राप व क्रॉस कनेक्शन की समस्या उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गया है। महंगे-महंगे महीने भर के रिचार्ज करने के बाद भी सही तरह से इंटरनेट नहीं चलना लोगों के लिए मुसीबत बन गए है। बता दें कि जिओ का नेटवर्क आज भी गांवों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं मिलने से अंचल वासी परेशान है। लिहाजा बेरला ब्लॉक के ग्राम पतोरा, मनियारी, मोहभट्ठा, कोदवा, मुड़पार, सलधा, सिंघौरी संडी, भेड़नी, चिखला, पाहन्दा, रवेली, तिवरैया कुम्हि, कोहड़िया आदि ग्रामीण क्षेत्र में जिओ का नेटवर्क व इंटरनेट नहीं चलने से ग्रामीण परेशान है। लोगों का मानना है कि कई बार अचानक जिओ का नेटवर्क कुछ दिनों तक स्लोव रहता है। पूरे दिन नेटवर्क के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। लेकिन फिर भी नेट नहीं चलते। जिससे सारा दिन-रात बीत जाने के बाद खत्म हो जाते है और उसके फायदा सीधा सीधा कम्पनी वालो मिल रहे है। गौरतलब है कि जिओ का नेटवर्क कमी होने से लोगो को कई सारे समस्याओं से जूझना पड़ रहे है। आपको बता दें कि प्रदेश में लगभग सभी वर्ग के छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक कि मोबाइल व इंटरनेट संबंधित इलेक्ट्रॉनिक मशीन चला रहे है। जिनके अत्यधिक उपयोगिता से इंटरनेट स्पीड व नेटवर्क की समस्या से आमजन को इस तरह की समस्या से दिन में कई बार जूझना पड़ रहा है। वही नेटवर्क के तलास में लोग छत व अन्य स्थान की ओर जाते है ताकि नेटवर्क व इंटरनेट चला सकें। जिनके बाद भी जिओ में अक्सर नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इसके कारण आये दिनों दिन कॉल ड्रॉप का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा कई बार फोन से पूरी बात ही नही हो पाती है। कहीं जरूरी बात करनी हो तो काल करते-करते थक जाएंगे लेकिन नेटवर्क प्रभावित होने पर कॉल जरूर कट जाती है।
सोसल मीडिया के इस दौर में शासन प्रशासन की ऑनलाइन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है। इसके अलावा महतारी एक्सप्रेस, संजीवनी 108, एम्बुलेंस, पुलिस थाना 100 डायल की जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को नेटवर्क की तलास में भटकना पड़ता है। वही कई कंपनी के सिम अंचल में चलने वाली जिनका उपयोग करते है उनके भी नेटवर्क व नेट नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान है। अधिकतर लोगों को दूरसंचार कंपनियों के स्थानीय कार्यालयों तक कि जानकारी नहीं हो पाती और ले-देकर उन्हें कंपनियों के स्टोर के बारे में ही पता होता है। लेकिन ऐसे ग्रामीण है जहां नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधाओं से अभाव आमजन के लिए समस्या बन गया है।जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।




