विविध

*जनपद पंचायत बेरला के पंचायत सचिवों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहा*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के समस्त पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय माँग शासकीय करण को लेकर आज आठवें दिन भी गौठान चौंक बेरला में बैठे रहे। इस दौरान पंचायत संचानालय के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर अपने कर्तव्यों पर लौटने का सुचना पत्र निकाला गया है। जिसका जिला सचिव संघ बेमेतरा एवं चारों ब्लाक द्वारा पुरजोर विरोध किया गया। सभी सचिव द्वारा सूचना पत्र को लेने से इंकार किया गया। सचिव संघ का कहना है की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सचिव दिवस 07 जुलाई 2024 को इनडोर स्टेडियम रायपुर में वादा किया था कि सचिवों की शासकीय करण हमारे घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में है तो इसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए समिति बनाया गया। उसके बाद भी आज आठ माह बीत जाने पर सचिवों के शासकीय करण के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण आक्रोशित और विवश होकर छत्तीसगढ़ के समस्त सचिव 17 मार्च 2025 से हड़ताल कर रहे है, सचिवों को डराने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा इस तरह का आदेश दिया जा रहा है। लेकिन इस तरह की आदेश से सचिव संघ डरने वाला नहीं है। सचिवों ने आंदोलन को और उग्र रूप से करने की चेतावनी दी। आज के हड़ताल में सचिव संघ बेरला अध्यक्ष केहर सिंह साहू, श्याम सियारे, लवकुश मानिकपुरी, कमलेश देशलहरा, मूलचंद साहू, पवन विश्वकर्मा, रोहित बंजारे, जनक साहू,निशा शर्मा, कीर्ति लतासाहू, अनिता मार्कण्डे, नीतू साहू, प्रभुराम साहू, सनत डेहरे, विवेक साहू, प्रमोद राजपूत, गजेन्द्र यादव, धनीराम जांगड़े, रेश लाल निषाद, कुम्भ कर्ण साहू, गिरवर गायकवाड़, हरख साहू, विनोद देशलहरा, संतोष मरकाम, मनोज गायकवाड़, संतोष दिवाकर, लेखन साहू,परमेश्वर निषाद,बल्लू साहू, व्यासनारायण वर्मा, भोज राम धीवर, तारकेश्वर कौशिक, गजेन्द्र वर्मा, जगदीश यादव, सनत पाटिल, जीवन साहू, गोवर्धन साहू, श्याम साहू, रतन निषाद, राजेंद्र वर्मा, चुनूराम साहू, संतोष वर्मा, देवराज साहू, चिन्ता राम निषाद, दशरथ निर्मलकर, चन्द्र कुमार डेहरे, अशोक गायकवाड़, रामजी देवांगन, अमित देवांगन, पतिराम साहू, सुरेश बंजारे, छुमु साहू, शिव देशलहरा, रामानंद साहू, स्वरूपानंद वर्मा, शिवकुमार गोस्वामी आदि बेरला ब्लॉक के सभी सचिव उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button