छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 3 लाख 18 हजार 70 क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23
जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 3 लाख 18 हजार 70 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर, 31 जनवरी 2023 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 3 लाख 18 हजार 70 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 24 हजार 382 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 34 हजार 1 क्विंटल, ओरछा में 5 हजार 763 क्विंटल, कोहकामेटा में 2 हजार 544 क्विंटल, बासिंग में 6 हजार 781 क्विंटल, छोटेडोंगर में 23 हजार 592 क्विंटल, झारा में 25 हजार 451 क्विंटल, कन्हारगांव में 6 हजार 110 क्विंटल, धौड़ाई में 22 हजार 578 क्विंटल, नारायणपरु में 27 हजार 601 क्विंटल, सोनपुर में 1450 क्विंटल, चांदागांव में 15 हजार 489 क्विंटल, बेनूर में 48 हजार 643 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 15 हजार 344 क्विंटल, बाकुलवाही में 32 हजार 98 क्विंटल और बिंजली में 26 हजार 227 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 65 करोड़ 41 लाख 47 हजार 80 रूपये का भुगतान किया गया है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button