*■देवकर-खम्हरिया मार्ग की सड़क पर सालभर से पड़ा वेस्ट मटेरियल, अफसर बने अनजान■*

*बेमेतरा:-* लोकनिर्माण विभाग की देवकर-थान खम्हरिया सड़क मार्ग पर लम्बे अरसे से वेस्ट मटेरियल का भण्डारण राहगीरों एवं आमलोगों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है।ब्लॉक मुख्यालय साजा से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम मोहगांव व तेंदुभाठा मोड़ के पास किसी व्यक्ति विशेष द्वारा पत्थर के टुकड़ों से भरे वेस्ट मटेरियल को सड़क पर डम्प करा दिया गया है जो सड़क मार्ग को आधा अवरुद्ध कर परेशानी पैदा कर रहा है।सालभर से ऐसी परिस्थिति होने से बड़ी संख्या में लोग इस डम्प मटेरियल के चक्कर मे गिर चुके है एवं हादसे का शिकार हो चुके है किंतु क्षेत्र का व्यस्ततम व मुख्य मार्ग होने के बावजूद सम्बन्धित ऑफिसर व अन्य जनप्रतिनिधि अनजान बनकर मौन साधे हुए है। चूंकि इस मसले पर साजा पीडब्ल्यूडी उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर के शर्मा से संपर्क किया गया तो उनके पास दुरभाष से जवाब या प्रतिक्रिया देने का फुर्सत नही मिला, जिससे उनका प्रशासनिक पक्ष नही मिल पाया।




