विविध

*थाना बेरला एवं सायबर सेल बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही पर आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी से 07 लीटर हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब जप्त*

 

 

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भापुसे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 21 जनवरी 2025 को थाना बेरला स्टाफ को सूचना मिला की ग्राम सरदा निवासी बलराम टंडन अपने मकान में काफी मात्रा में अवैध रूप से हाथ भट्ठी गुड से से निर्मित कच्ची शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखा है कि सूचना के अधार थाना बेरला स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर थाना बेरला में अवैध रूप से हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी बलराम टंडन पिता हृदयराम टंडन उम्र 32 साल साकिन सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। जप्त 07 लीटर हाथ भट्ठी गुड से निर्मित कच्ची शराब कीमती 1,050 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, दिनेश मंडावी, आरक्षक संजय पाटिल, पीलाराम साहू, सुरेन्द्र जांगडे, खुशाल बोरकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button