छत्तीसगढ़
एनएचएम के संविदा पदों की भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 10 मार्च तक

एनएचएम के संविदा पदों की भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 10 मार्च तक
नारायणपुर, 04 मार्च 2025// राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सीनियर नर्सिंग अधिकारी एन.एम.एच.पी, प्रोग्राम एसोसिएट (पीएमडीटी – टीबी/एचआईवी), डेंटल सर्जन, आयुष चिकित्सा अधिकारी (आर.बी.एस.के.), ब्लॉक एकाउंट मैनेजर, स्टॉफ नर्स (एन.आर.सी.), स्टॉफ नर्स (एसएनसीयू), क्लीनिकल साईकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, नेत्र सहायक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, सेकेट्रियल असिस्टेंट (एफएलए), जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट (पीएडीए), एवं लैब असिस्टेंट, आदि संविदा रिक्त पदों की पात्र/अपात्र सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट ूूूण्दंतंलंदचनतण्हवअण्पद पर अवलोकन किया जा सकता है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पते पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक/उंपस पक – कउजतहीतदचनत/हउंपसण्बवउ के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर एनएचएम, एचआर शाखा कक्ष क्रमांक 11 में 03 से 10 मार्च सायं 05 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, 10 मार्च के पश्चात् प्रस्तुत दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा।



