छत्तीसगढ़

नगरपालिकाओं एवं पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी को जारी रहेगी

नगरपालिकाओं एवं पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी को जारी रहेगी

कवर्धा  जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव 2025 के लिए समय-सारणी 20 जनवरी 2025 को जारी की गई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को जारी अधिसूचना क्रमांक 613 के अनुसार, 25 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
इस अधिसूचना के तहत नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी 2025 को भी सुचारू रूप से जारी रहेगी। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उम्मीदवारों और संबंधित अधिकारियों से अपील की गई है कि वे समय-सारणी का पालन करें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button