विविध

*थाना परपोडी पुलिस टीम की कार्यवाही, अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा 01किलो 980 ग्राम के साथ आरोपी गिरफ्तार*  

 

बेमेतरा:- थाना परपोड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पथरीखुर्द के युवक ने अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए घर मे रखे होने पर परपोड़ी पुलिस को मिली जानकारी पर उचित जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत आज दिनांक 13 जनवरी 2025 को थाना परपोडी स्टाफ को जरिये मुखबीर से सुचना मिला मनीष वर्मा निवासी पथर्रीखुर्द का अवैध रूप से बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा को अपने घर पथर्रीखुर्द में लाकर रखा हुआ है कि मुखबिर सूचना के अधार पर थाना स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर पहुचकर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 01 किलो 980 ग्राम कीमती करीबन 29,000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की गई है। आरोपी मनीष वर्मा पिता रामबिलास वर्मा उम्र 26 साल साकिन पथरीखुर्द थाना परपोडी जिला बेमेतरा। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक डिग्री लाल सोना, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, आरक्षक पुरूषोत्तम कुम्भकार, ओंकार, मुकेश पाल, रवि चंद्रवंशी, पीयुष सिंह, सौरभ सिंह, नुरेश वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button