*●मार्शल आर्ट में प्रदेश के 06 प्रतिभावान खिलाड़ियो का नेशनल स्तर के लिए सिलेक्शन, नगर देवकर की दो बेटियों ने भी दिखाया कमाल, स्वर्ण-रजत पदक लेकर नाम किया रौशन●*

*रायपुर/बेमेतरा:-* छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संगठन द्वारा नेशनल सिलेक्शन के लिए ट्रायल विगत दिनों बिलासपुर शहर में लिया गया।जिसमें नया रायपुर के एन आर मार्शल आर्ट अकादमी के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए 6 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्राउंस मेडल पर कब्जा किए, इस पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट ट्रायल में गोल्ड लेने वाले खिलाड़ी आगे नेशनल के लिए अपना जगह मिला। जिसमे मेडल स्वर्ण पदक आलिया, सिद्धि, हर्षिता यादव, हर्षिता सेमेल्टी, सानिया परवीन, दिव्यांश बॉडल तो वही रजत पदक रियांशी नायक, सिया कुमारी’ ब्राउंस मेडल शबा परवीन, अयांश प्रधान को मिला। जिनमे से बेमेतरा ज़िले के देवकर निवासी होनहार बच्चे के रूप में सानिया परवीन एवं शबा परवीन का चयन होना गृह नगर, ज़िले सहित प्रदेशभर के गर्व का विषय रहा। इस अवसर पर सानिया एवं सबा को परिजनों एवं करीबियों ने राष्ट्रीय स्तर में चयनित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।




