*साजा विकासखण्ड में राज्य स्तरीय एफएल प्रशिक्षण का आयोजन*

साजा:- राज्य स्तरीय एफ एल प्रशिक्षण का द्वितीय चरण विकासखंड साजा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलेश कुमार चंद्रवंशी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भेखदास बघेल के मार्गदर्शन में दिनांक 19 से 24 जून 2024 तक परपोड़ी जोन में सेजेस परपोड़ी में संचालित है। दूसरे चरण की प्रथम दिवस की कार्यशाला में थलज कुमार साहू, व्याख्याता डाईट बेमेतरा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस प्रशिक्षण में थलज कुमार साहू द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य और पूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए शिक्षण और प्रशिक्षण में अंतर बताये और अकादमिक विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण की आवश्यकता क्यों है इस विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया। साथ ही प्रशिक्षण में सीखे नवाचार को छात्रों तक शत प्रतिशत लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक मन्नू लाल साहू, डी आर जी द्वारा एनसीएफ-एफएस 2022 अंतर्गत भाषा शिक्षण के लिए सुझाए गए संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति व चार ब्लॉक मॉडल पर विस्तृत चर्चा किया गया। डी आर जी डोगेन्द्र कुंजाम द्वारा भाषा शिक्षण की रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में डी आर जी सूरज कुंजाम द्वारा मौखिक भाषा विकास को समझाया गया तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से डी आर जी हुमा नाज द्वारा एनईपी 2020 पर प्रकाश डाला गया। ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण में साजा विकासखंड के 15 संकुल के 59 शालाओं के शिक्षक शामिल थे। इस संबंध में मन्नू लाल साहू डीआरजी द्वारा बताया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सह प्रशिक्षण प्रभारी सरोज कुमार यदु, तीर्थ कुमार साहू, अजय सिंह राजपूत, कुम्भलाल वर्मा, रामकुमार पाल एवं श्रीराम साहू उपस्थित रहे।




