*रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 को*

बेमेतरा:- जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थाी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा परिसर कक्ष क्रमांक 65 में 21 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे नवकिसान बायो प्लॉटेक बिलासपुर द्वारा सेल्स एक्सक्यूटिव के 20 पद (न्यूननतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण वेतनमान रु. 8500 से 14000, आयुसीमा 20 से 34 वर्ष कार्यक्षेत्र बेमेतरा, जिला) पर भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ रोजगार कार्यालय बेमेतरा में 21 अक्टूबर 2022 को 10ः30 बजे उपस्थित हो सकते है।




