विविध

 

बेमेतरा:- जिला बेमेतरा चारों विकासखण्ड बेमेतरा, साजा बेरला नवागढ़ के अंतर्गत सभी स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया जा रहा है। हर घर तिरंगा के तहत संस्कार पब्लिक विद्यालय अमोरा(जेवरी) बेमेतरा में संपन्न किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण क्रियान्वयन के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व, दिनांक 9 तारीख से 15 तारीख तक शासकीय संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के आयोजन संपादित करने हेतु जानकारी प्राप्त हुआ था। जिसके तहत दिनांक 13 तारीख को विद्यालीन बच्चों का हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य आजादी के इस महोत्सव को एक साथ सभी समुदाय मिलकर जन-जन तक पहुंचा सकें। इसके साथ ही भारत की अखंडता और एकरूपता को बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण योगदान प्रदान करते हुए जन जागृति का प्रचार-प्रसार करने हेतु उक्त आयोजन के माध्यम से संदेश प्रदान किया गया। इस आयोजन की शुरुआत विद्यालय परिसर से होते हुए ग्राम के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए अंत में विद्यालय में समापन किया गया । इस अवसर पर ग्राम वासी और संस्था के प्रधान पाठक वर्मा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button