विविध

*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर विकासखंड स्तरीय स्पर्धा का हुआ आयोजन*

 

 

*विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में मिला हायर सेकेंडरी कंडरका को प्रथम पुरस्कार व आत्मानंद कुसमी रहा द्वितीय*

 

बेरला:- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बेरला में किया गया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया। जिसमें प्रथम स्थान को ₹2500 का पुरस्कार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कडरका को प्राप्त हुआ। वही द्वितीय स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुसमी ₹2000 का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर पीएम श्री विद्यालय बेरला ₹1500 का पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य तीन विद्यालयों को सांत्वना रूप से एक-एक 1000 की राशि प्रदाय किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी बृजेश अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेरला जयप्रकाश करमाकर एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक खोमलाल साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी उईके, ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माहेश्वरी एवं सदस्य राजू साहू, सहित निर्णायक भुवन लाल साहू, पुष्पा नायक, मधुबाला आडिल, संकुल समन्वयक मयंक राजपूत, वरुण आडिल ,भूमिका तिवारी, पायल निषाद उपस्थिति में संपन्न हुआ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button