छत्तीसगढ़

नशे में दुकान पहुंचे स्टाप को काम से निकाल देने से नाराज स्टाप ने अपने सेठ के जहां ही चोरी की। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर_ नशे में दुकान पहुंचे स्टाप को काम से निकाल देने से नाराज स्टाप ने अपने सेठ के जहां ही चोरी की। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 12 निवासी रमेश कुमार कारड़ा पुराना बस स्टैण्ड में राम किराना स्टोर के नाम पर थोक एवं चिल्हर किराना दुकान संचालित करता है 6 अप्रैल को रात्रि 9 बजे दुकान का शटर गिरा कर ताला बंद कर घर चला गया था। 7

 

अप्रैल के सुबह 8.15 बजे दुकान आया दुकान खोला तो शटर के पास सिगरेट के कुछ पैकेट गिरा हुआ था । 8 अप्रेल को हरिभूमि समाचार हाकर आदित्य कश्यप ने मुझे बताया कि दिनांक 07.04.2023 को सुबह करीबन 06.00 बजे पेपर बाटने गया था तो पेपर बाटने के दौरान देखा कि टिकरीपारा तखतपुर निवासी गोलू ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर डण्डा से शटर के नीचे से कुछ सामान को खीचकर आपके दुकान से निकाल रहा था। आदित्य कश्यप के बताने के बाद मैने आज दिनांक 08.04.2023 को अपने दुकान में लगे CCTV कैमरे को चेक किया तो गोलू ठाकुर दुकान के नीचे से डण्डा से सिगरेट के पैकेट निकालते हुये दिख रहा है एवं अपने दुकान के सामान का मिलान किया तो पता चला कि दुकान से 16 पैकेट गोल्ड़ फ्लैक, 11 पैकेट विल्स फ्लैक, 05 पैकेट फ्लैक मिंट कुल कीमती 2327/- रूपये का सिगरेट चोरी हो गया था है जिसे गोलू ठाकुर सीसीटीवी कैमरे में चोरी कर ले जाते दिख रहा है। जिसे थाना प्रभारी एस आर साहू ने पेट्रोलिंग गाड़ी को भेजकर गोलू ठाकुर को हिरासत में लिया और पुछताछ करने पर बताया कि शराब के नशे में काम में जाने से उसका सेठ काम से निकाल दिया था इस बात से नाराज होकर उसने चोरी की थी। पुलिस ने युवक से चोरी किया हुआ माल जप्त कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button