18 स्वयंसेवक हुए सफल-साक्षात्कार के कठिन दौर से गुजरना पड़ा

कवर्धा छत्तीसगढ़ दसरंगपुर
रासेयो- दशरंगपुर के “ए” सर्टिफिकेट का हुआ इम्तहान,
18 स्वयंसेवक हुए सफल-साक्षात्कार के कठिन दौर से गुजरना पड़ा
दो शैक्षणिक वर्ष में 240 घण्टे का सेवा-कार्य करने वाले हायर सेकण्डरी स्कूल में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रत्येक स्वयंसेवक कुलपति द्वारा हस्ताक्षरित यूनिवर्सिटी से प्रदत्त “ए”सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए पात्र होता है, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-दशरंगपुर में ‘‘ए’सर्टिफिकेट,परीक्षा के लिए गठित समिति में प्राचार्य रवेन्द्र सिंह अध्यक्ष व हेमधर साहू सचिव, बाह्य परीक्षक श्रीमति दुर्गेश नंदिनी, व स्थानीय शिक्षक राजाराम साहू थे। 50 अंक का प्रायोगिक 50 अंक का लिखित, तथा 100 अंक की परियोजना कार्य की परीक्षा हुई तथा साक्षात्कार बाह्य परीक्षक के रूप में महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नंदिनी के द्वारा सम-सामयिक घटनाओं, जैसे भूकम्प आने पर, आप अपनी स्वयं की व दूसरी की रक्षा कैसे करेंगे, रासेयो के लक्ष्य – उद्देश्य, व व्यक्तित्व विकास से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गये, संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू ने बताया कि,विभिन्न जन-जागरूकता अभियान व व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों में उच्चतम कार्य करने पर “बी” तथा “सी” सर्टिफिकेट महाविद्यालयों में सेवा कार्य के फलस्वरूप दिया जाता है। स्कूल स्तर में “ए” सर्टिफिकेट का सीधा लाभ, महाविद्यालयों में एडमिशन के समय दिखाई देता है, जब “ए” सर्टिफिकेट धारी विद्यार्थी को उनके प्राप्तांक के प्रतिशत में 5 प्रतिशत बोनस अंक दिया जाता है। “ए” सर्टिफिकेट परीक्षा का लिखित,मौखिक व परियोजना कार्य का कठोरता से मूल्यांकन करते हुए महिला कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नंदिनी के अनुसार आकृति केशरवानी, नंदनी सेन, चंद्रकला चंद्राकर, चंद्रशेखर सिन्हा, दुर्गा चंद्राकर, दुर्गेश साहू, कविता वैष्णव, मीना साहू, कविता साहू, रानी पाल, रितु साहू वेंकटेश नारंग, योगेश्वरी चंद्राकर, नीलम सिन्हा, वासु साहु सोमदास मानिकपुरी उमेश्वर साहू, ने “ए” सर्टिफिकेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।




