राशिफल

कवर्धा संदेश के ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री श्री श्री मनोज शुक्ला से जानिए अपना भविष्यफल और दिनभर के लग्न

मेष- सूर्य -शुक्र नवम व चन्द्रमा द्वादश गोचर में हैं।आज मङ्गल व गुरु जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।
2. वृष- चन्द्रमा के इस राशि से एकादश गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं ।परिवार के दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।कम्बल का दान करें।।मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
मिथुन- जाँब में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ दे सकता है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।असत्य मत बोलें।
4. कर्क- चंद्रमा इस राशि से नवम बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी।पारिवारिक योजना फलीभूत होगी।पीला व लाल रंग शुभ है
सिंह- जाँब में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।हनुमान जी की उपासना करें।
6. कन्या- सप्तम भाव का चन्द्रमा लव लाइफ बेहतर करेगा। पँचम शनि जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाये।
8. वृश्चिक- आज चन्द्रमा पँचम रहकर छात्रों को सफल करेंगे। जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।उड़द का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है

धनु- चन्द्रमा व गुरु का चतुर्थ प्रभाव घर के लिए शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।गुरु व पिता का आशीर्वाद लें
10. मकर- चन्द्रमा का गुरु के साथ तृतीय रहना परिवार के मङ्गल के लिए शुभ है। शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र आईटी व मीडिया में सफलता का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है
कुंभ- चन्द्रमा द्वितीय व शनि द्वादश हैं।गुरु व शुक्र टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
12. मीन- चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी राशि में, ,सूर्य व शुक्र का इस राशि से दशम जाँब व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है।शुक्र व बुध गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है।राहु राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा पीला व हरा रंग शुभ है।कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें। 

महराज महामाया मंदिर मनोज शुक्ला जी संपर्क नंबर +917804922620📱

 

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button