देश-दुनिया

जेठ ने विधवा बहू को दी दिल दहला देने वाली सजा, चारों ओर मची चीख-पुकार, वजह सुन खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. यहां एक जेठ ने बहू को जिंदा जलाकर मार डाला. जेठ को शक था कि उसकी बहू उसके छोटे भाई की मौत की वजह है. उसके छोटे भाई ने एक साल पहले आत्महत्या की थी. आरोपी ने पहले उसे पीटा और फिर जिंदा जला दिया. महिला की मौत के बाद उसके मायकेवालों ने शव रखकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. उनकी मांग की थी कि आरोपी का घर तोड़ा जाए. पुलिस ने जैसे-तैसे समझाइश देकर लोगों को शांत किया. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.जानकारी के मुताबिक, घटना रतलाम के ढोढर कस्बे की है. यहां 23 दिसंबर की दोपहर अचानक सुरेश बलाई के घर से महिला के चीखने की आवाज आने लगी. आवाज सुन पड़ोसी कांप गए. उन्होंने जाकर देखा तो यहां रहने वाली निर्मला जलकर मर गई थी. लोगों ने तुरंत उसके मायकेवालों को इसकी सूचना दी. मायकेवाले मौके पर पहुंचे और शव ले गए. वे चीख-पुकार करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच गए. दूसरी ओर, पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस को जांच करने के बाद मृतका के जेठ सुरेस बलाई को हिरासत में ले लिया.

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button