विविध

*विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ भव्य आयोजन : विकासखंड बेरला*

 

बेरला:- विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 2 जुलाई दिन बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंढ़, संकुल केंद्र सोंढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से कक्षा पहली, कक्षा छठवीं व कक्षा नवमी में प्रवेश करने वाले नवप्रवेशी बालक बालिकाओं को प्रवेश दिलाया गया। इस अवसर पर विधानसभा बेमेतरा के यशस्वी विधायक दीपेश साहू के शुभ करकमलों के माध्यम से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में अतिथिगण पूर्व विद्यायक अवधेश चंदेल, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम चंदेल, जनपद अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरा, जनपद सदस्य नीरज राजपूत, जनपद सदस्य मरियम बी मुंशीखान, जनप्रतिनिधिगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत कक्षा पहली, कक्षा छठवीं, कक्षा 9वी पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को नि:शुल्क का पाठ्य पुस्तक, नि:शुल्क गणवेश एवं मिठाई खिलाकर कक्षा प्रवेश दिलाया गया।साथ ही साथ प्रतिभावान बच्चों और विद्यार्थियों को जिन्होंने कक्षा दसवीं बारहवीं, पांचवी, आठवीं की परीक्षा में उच्च उपलब्धि हासिल करते हुए अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। ऐसे बालक बालिकाओं को भी मुख्य अतिथियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संकुल केंद्र के तीन प्राचार्य एवं प्रधान पाठक का सेवानिवृत्ति होने पर इसी मंच के माध्यम से विदाई समारोह के साथ सम्मान भी किया गया। जिसमें ठाकुर राम कुर्रे प्रभारी प्राचार्य, नीलकंठ साहू प्रधान पाठक का सेवानिवृत होने पर सम्मान किया गया। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 10 बालिकाओं को साइकिल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य के संबंध में किया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश करमाकर, बीआरसी खोमलाल साहू एवं सहायक विकासखंड नारायण ठाकुर, अधेश कुमार यूईके, योगेंद्र वर्मा प्रभारी प्राचार्य सहित बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण जन, समन्वयक एवं संकुल क्षेत्र के प्रधान पाठक ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button