विविध

*हसदा भिंभौरी ढाबा में आज 25 नवंबर को डांस प्रतियोगिता का आयोजन*

 

बेरला :- ग्राम पंचायत हसदा नगर पंचायत भिंभौरी एवं ग्राम पंचायत ढाबा में भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन आज 25 नवम्बर को रखा गया है । नगर पंचायत भिंभौरी में पिछले 19 वर्षों से काफ़ी सक्रिय अजूबा एकता जनकल्याण समिति द्वारा राज्य स्तरीय भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें प्रतिभागियों के लिए सामूहिक, एकल , युगल, सुवा नृत्य आदि विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है । अजूबा एकता जनकल्याण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण सहित उनकी देख रेख का कार्य भी पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है साथ ही उक्त समिति द्वारा बुजुर्गों को आजकल शीत ऋतू के दिनों में सम्मान स्वरूप कम्बल वितरण का कार्य भी किया जाता है । तो वहीं नगर पंचायत भिंभौरीे में राजधानी रायपुर की तर्ज पर नेकी की दीवार का निर्माण भी किया गया है जहाँ कुछ लोग कुछ उपयोगी वस्तुओं को छोड़ देते हैं तो वहीं कुछ जरूरत मंद लोगों द्वारा पुनः इस्तेमाल के लिए उसे ले जाया जाता है ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button