*●खिसोरा में बीच सड़क व चौक पर निरन्तर बहते नाली के पानी से त्रस्त ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ लामबन्द●*

*■बेमेतरा/कोदवा:-* बेरला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खिसोरा में इन दिनों स्थानीय नाली-निकासी व्यवस्था का हाल बड़ा बेहाल है।गाँव में बस्तियों के गंदे निकासी पानी के लिए बेहतर नाली व्यवस्था नही होने से उसका वेस्ट पानी मुख्य सड़क एवं चौक पर बरसो से दिन-रात लगातार बस्तियों का गंदा पानी बह रहा है। वही गाँव के आमजनों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए इस सड़क से होकर गुजरना पड़ता है किंतु कई वर्ष बीत जाने के बाद स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा गाँव की इस गम्भीर समस्या का निराकरण नही हो पाया है। जबकि देखा जाए तो गाँव के इस प्रभावित चौक व सड़क पर निरन्तर पानी के बहाव के कारण कीचड़ व शैवाल जम चुका है जो राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। वही चौक के समीप ही परपोड़ा गाँव के लिए आमलोगों का आवागमन भी प्रतिदिन होता है जिसके कारण आसपास के रहवासियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही इस समस्या पर गत दो पंचवर्षीय कार्यकाल तक ग्राम प्रधान रहे वर्तमान सरपंच भवानी साहू द्वारा भी इस विषय पर कोई ध्यान नही दिया जाता है। जिसके कारण आमजनो में स्थानीय शासन-प्रशासन के प्रति नकारात्मकता दिखने लगी है। इस सम्बंध में खिसोरा के ग्रामीण रामनारायण साहू ने बताया कि यह समस्या किसी एक व्यक्तिगत की नही अपितु पूरे गाँव की बड़ी समस्या है जिस पर जल्द ही शासन-प्रशासन द्वारा इसका समाधान नही किया गया तो ग्रामजनों से चर्चा कर इस विषय कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने के बाध्य होना पड़ेगा। वही खिसोरा के विजय कुमार का कहा कि फिलहाल गाँव मे विभिन्न जगहों पर पर्व के लिए लोगों का आना-जाना बढ़ जाएगा, लेकिन इसी बीच सड़क पर बहते नाली के पानी से गुजरने पर अपवित्र होना तय है। जिससे पर्व सम्बन्धित धार्मिक कार्य मे भी खलल उत्पन्न होगा जो काफी चिंताजनक है। जबकि गाँव के ही एक अन्य व्यक्ति का कहना है कि हरसाल ग्राम पंचायत में आधारभूत कार्य के लिए बड़ी राशि मिलती है जिसे मूलभूत कार्य मे खर्च करने कर बजाए फालतू कार्य मे व्यय किया जाता है जिससे लाखों रुपये की शासन-प्रशासन की बर्बादी हो जाती है वही ऐसे मूलभूत सुविधाओं के कार्य के लिए आमलोगों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है, जो गाँव के लिए बड़ा दुर्भाग्य की बात है।




