*कोदवा व मनियारी में छात्र छात्राओं ने मनाएं धूमधाम से शिक्षक दिवस*


बेरला:- विकासखण्ड बेरला सहित विद्यालयों में 5 सितम्बर को छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विद्यालय को सुंदर व आकर्षक तरीके से सजाया। वही अतिथियों के रूप में गुरुजन की स्वागत किया गया। सर्वप्रथम छात्र छात्राएं शिक्षकों के लिए स्वागत गीत से संबोधित किया। शासकीय प्राथमिक शाला मनियारी प्रधान पाठक केश्वव राम देशलहरे को तिलक लगाया, फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत की। वही प्राथमिक शाला से भारत राम साहू सहायक शिक्षक ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। इसके अलावा गुरुजन ने छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही विद्यालय का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। वहीं छात्राओं ने भी एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किया।
लिहाज विकासखण्ड बेरला के अन्तर्गत गुरुदेव पब्लिक स्कूल कोदवा में बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों को श्रीफल व गिफ्ट के साथ पुष्प गुलदस्ता देकर भेंट किया गया।




