एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

ABP News पर रात की बड़ी खबरें: 7 अक्टूबर 2022 | दिनभर की दौड़ भाग में अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो एक क्लिक में पढ़ें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय के अलावा बिजनेस, बॉलीवुड, खेल और गैजेट की बड़ी खबरें
5 अक्टूबर को तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने अपना नाम बदलकर बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) कर दिया है. टीआरएस ने यह कदम राष्ट्रीय पार्टी बनने के इरादे से किया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी की महत्वपूर्ण आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अब राजनीतिक पंडितों की निगाहें दक्षिण भारत में इस पार्टी पर टिक गई हैं.
सवाल ये है कि एक राज्य तक सिमटी तेलंगाना राष्ट्र समिति, राष्ट्रीय राजनीति में वो स्थान कैसे प्राप्त करेगी जो बीजेपी और कांग्रेस को प्राप्त है. या फिर केसीआर का यह कदम राष्ट्रीय नेता बनने की उनकी महत्वाकांक्षा है? क्या 2001 में एक अलग तेलंगाना राज्य बनाने के एकल-बिंदु एजेंडे के साथ गठित टीआरएस राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा पाएगी और क्या केसीआर के नेतृत्व को अन्य राज्यों में स्वीकार किया जाएगा, खासकर उत्तर भारत में?




