छत्तीसगढ़
विश्व ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय मलखंभ खिलाड़ी होंगे सम्मानित

विश्व ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय मलखंभ खिलाड़ी होंगे सम्मानित
नारायणपुर, 22 जून 2023 – 23 जून 2023 को विश्व ओलंपिक दिवस मनाया जाएगा जिसमें 36 वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की झोली में पदक दिलाने वाले महिला एवं पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों और अधिकारियों का छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर में आयोजित की जा रही है। यह सम्मान रात्रिभोज के साथ मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल के हाथों किया जाएगा। विदित हो कि गत वर्ष 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राष्ट्रीय खेल गुजरात में छत्तीसगढ़ के महिला पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में महिला वर्ग में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, जयंती कचलाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, डिम्पी सिंह तथा पुरूष वर्ग-मानू ध्रुव, मोनू नेताम, राकेश कुमार वरदा, राजेश कोर्राम, संतोष सोरी, अखिलेश कुमार हैं। अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारियों मे डा. राजकुमार शर्मा, प्रेमचंद शुक्ला, मनोज प्रसाद, श्रीमती पूनम प्रसाद शामिल है।




