विविध
*स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया योग दिवस*

*देवकर:-* अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून दिन बुधवार को शासन-प्रशासन के दिशानिर्देश में नगर पंचायत देवकर अंतर्गत स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में “एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम” कार्यक्रम का आयोजन कर योगदान दिवस को मनाया गया।।जिसके तहत “हर घर आंगन योग” के सन्देश को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सीएमओ-कोमल ठाकुर, नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिकों के कर्मचारीगण मौजूद रहे।





