विविध

*नगर पंचायत देवकर में विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पौधा रोप लिया संकल्प मेरा लाइफ़ मेरा स्वच्छ शहर”*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर में कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन की वृहद स्वच्छता अभियान के तहत “मेरा लाइफ़ मेरा स्वच्छ शहर” एवं वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान करते हुए नगरवासियों को प्रेरित किया गया। जिसमें नगर पंचायत के सीएमओ- कोमल ठाकुर के पहल पर सभी कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके होने के कारण सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया गया। ततपश्चात सभी के द्वारा पंचायत परिसर में साफ-सफाई कर पौधा रोपित किया गया। जिसमें नगर पंचायत के सीएमओ-कोमल ठाकुर, इंजीनियर- विश्वनाथ ठाकुर, आबिद कुरैशी, गजाधर यादव, महेन्द्र यदु, गौतम, उमेन्द्र ठाकुर, विनय जोगी, सोनी बाबू, मनोज चौबे, कोसरे, मनोहर, सुमेर, एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में पार्षद- सत्यकुमार सिन्हा, सरोज साहू व महिला स्वच्छताकर्मियों की मौजूदगी रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button