कबीरधाम विशेष

टीडीएस और टीसीएस के संबंध में कार्यशाला आयोजन

टीडीएस और टीसीएस के संबंध में कार्यशाला आयोजन

कवर्धा, 18 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आयकर विभाग, भिलाई द्वारा टीडीएस व टीसीएस के संबंध में कलेक्टर सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी अधिकारी अपने लेखापाल के साथ उपस्थित हुए। कार्यशाला में आयकर अधिकारी (टी.डी.एस) भिलाई द्वारा जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा उनके अधीनस्थ लेखापालों को वेतन से टीडीएस अनुमानित आय पर बारह माह के औसत दर से माह अप्रैल से ही टीडीएस करना है, इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट पेमेंट, प्लॉट, मशीनरी एवं उपकरणों का किराया, प्रोफेशनल व तकनीकी सेवाओं के लिए फीस, तेंदू पŸा विक्रय, टिम्बर के विक्रय से प्राप्त भुगतान पर नियमानुसार टीडीएस करना आवश्यक है। डीडीओ के पास टेन नंबर अनिवार्य होने के साथ, वेतन के अलावा अन्य भुगतानों के लिए फार्म 16ए त्रैमासिक ऑनलाईन जारी करना एवं त्रैमासिक विवरणी फॉर्म 24क्यू भरना आवष्यक बताया गया। कोषालय अधिकारी श्री मिर्जा इश्तियाक अहमद बेग द्वारा कार्यशाला के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button