कबीरधाम विशेष

27 फरवरी सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

27 फरवरी सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कवर्धा, 24 फरवरी 2023। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कार्यालय परिसर में 27 फरवरी 2023 सोमवार को दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एसबीआई लाईफ इंश्योरेंश कंपनी लिमि., बहादुर गंज वार्ड, कवर्धा द्वारा पद लाईफ मित्र के 50 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा न्यून. 18 वर्ष, कार्यक्षेत्र जिला कबीरधाम), सेल्स एक्जीक्यूटिव के 01 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक उत्तीर्ण एवं कम्प्यूटर में कार्य का ज्ञान, वेतन 12,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा न्यून. 18 वर्ष, कार्यक्षेत्र जिला कबीरधाम), सेल्स सपोर्ट के 01 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक उत्तीर्ण एवं कम्प्यूटर में कार्य का ज्ञान, वेतन 12,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा न्यून. 18 वर्ष, कार्यक्षेत्र जिला कबीरधाम) पर भर्ती किया जाना है।
नियोजक से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम रूप से चयनित आवेदकों से परीक्षा के लिए 550 रूपए शुल्क लिया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button