विविध

*बेरला-रायपुर मार्ग की पीडब्ल्यूडी सड़क पर मटेरियल सप्लायरों का मनमानी, राहगीर हलाकान*

 

*बेमेतरा/बेरला:-* पीडब्ल्यूडी विभाग की बेमेतरा सब डिवीजन अंतर्गत बेरला से राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों मटेरियल सप्लायर्स एवं ट्रांसपोर्टरों का जबरदस्त आतंक देखने को मिल रहा है, जिसकी मनमानी का तकाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल ताज़ा मामला बेरला से करीब 20 किलोमीटर दूर राजधानी रायपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पिरदा के समीप का है, जहां पर एक ट्रांसपोर्टर द्वारा बिल्ड सप्लाई करने के दौरान बीच सड़क पर ही बड़ी मात्रा में बिना कारण से मटेरियल को गिरा दिया गया है। वही हैरानी की बात यह है कि इसकी जानकारी स्थानीय लोगो को भी नही है, जिसके कारण बीच सड़क पर तीन-चार जगहों में अकारण मटेरियल के होने से हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है,

 

वही ज्ञात हो कि इस बेरला-भिम्भौरी सर्किल के लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता सागर साहू नगर बेरला के रेस्ट हाउस में बैठे रहते है, जिस पर सड़क के देखरेख की जवाबदेही होती है, वही बताया जा रहा है कि सब इंजीनियर सागर साहू प्रशासनिक नियम कानून व आदेशों की अवहेलना कर मुख्यालय क्षेत्र की बजाए रोजाना भिलाई शहर क्षेत्र से स्थानीय सेवा क्षेत्र में आवागमन करते है जो विभाग की लचर व्यवस्था का परिचय कराता है इसके अलावा मटेरियल एवं वाहनों से जुड़े परिवहन विभाग व खनिज विभाग की क्षेत्र में सक्रियता काफी कमजोर है जिसका फायदा समीप क्षेत्र के लोग उठाते है, जो सड़क मार्ग के लिए मुसीबत का विषय बन रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button