कबीरधाम विशेष

जनचौपाल में अश्वनी कुमार कश्यप की समस्या का हुआ तत्काल समाधान

जनचौपाल में अश्वनी कुमार कश्यप की समस्या का हुआ तत्काल समाधान

कलेक्टर ने जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या

कवर्धा, 07 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। जन चौपाल कार्यक्रम में आज ग्राम महली निवासी अश्वनी कुमार कश्यप ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके पिता की निधन हो गया है और बैंक के खाते में उनकी राशि जमा है। जिसे वह निकालना चाहते है। उन्होंने बताया कि राशि निकालने के लिए परेशानी आ रही है। कलेक्टर ने उनकी बातो को गंभीरता पूर्वक सुना और तत्काल संज्ञान में लिया। कलेक्टर श्री महोबे ने बैंक के अधिकारी को दूरभाष से संपर्क कर तत्काल निराकण करने के निर्देश दिए। इस कवर्धा एसडीएम श्री पी.सी. कोरी, पंडरिया श्री डी.आर डाहिरे, बोड़ला श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button