छत्तीसगढ़

नई एवं पुरानी पेंशन के विकल्प के लिए आहरण संवितरण अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण नारायणपुर जिले मे 10 फरवरी को होगा ऑनलाईन प्रशिक्षण

नई एवं पुरानी पेंशन के विकल्प के लिए आहरण संवितरण अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
नारायणपुर जिले मे 10 फरवरी को होगा ऑनलाईन प्रशिक्षण
नारायणपुर, 06 फरवरी 2023 – संभागीय संयुक्त कोश लेखा एवं पंेशन जगदलपुर ने बताया कि 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुसार नवीन पेंशन योजना अथवा पुरानी पेंशन योजना में रहने हेतु विकल्प चयन के लिए वित्त विभाग के कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के संयुक्त संचालक द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संभाग के विभिन्न जिलों में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम तय किया गया है। साथ ही संभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को विकल्प पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण की कार्यवाही भी की जा रही है। इस संबंध में वरिश्ठ कोशालय अधिकारी श्री प्रशांत खापर्डे ने बताया कि जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 10 फरवरी 2023 को शाम 4 बजे से दिया जाएगा। उन्होने जिले के सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों से इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने का आग्रह किया है ताकि पुरानी पंेशन योजना लागू होने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं से अवगत हो सके।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button