रेसिपी

12 कुकिंग टिप्स जो आपके रोज के खाने को टेस्टी बना देंगी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

छोटी-छोटी चीजें ही हैं जो खाने को टेस्टी बनाने का काम करती हैं और अगर आपको राइट टैक्नीक पता है, तो आप कुकिंग की चैंपियन बन सकती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही 12 टिप्स ले कर आए हैं-टेस्टी खाना तो सभी को पसंद है, लेकिन इसे बनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अब भले ही ये कोई रॉकेट साइंस ना हो लेकिन किसी आर्ट से कम नहीं है। कई बार सही तरीका फॉलो करने पर भी सब्जी या दाल में स्वाद नहीं आता। तो कई बार गलती से तेल, नमक या तीखा ज्यादा डल जाता है। दरअसल ये छोटी-छोटी चीजें ही हैं जो खाने को टेस्टी बनाने का काम करती हैं और अगर आपको राइट टैक्नीक पता है, तो आप कुकिंग की चैंपियन बन सकती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही 10 से 12 टिप्स ले कर आए हैं, जो डेली कुकिंग में आपके बड़े काम आने वाली हैं। एक बार सीख लेंगी तो हर बार टेस्टी खाना बना पाएंगी, बिना गलतियों के। आइए जानते हैं –

 

टेस्टी खाना बनाने की 12 टिप्स

  • कोई भी भरवां सब्जी बना रही हैं, जैसे भरवां बैंगन, टिंडे या करेले तो उसके मसाले में भुनी हुई मूंगफली का चूरा मिला दें। इससे सब्जी बहुत ही टेस्टी बनती है।
  • पनीर की सब्जी बना रही हैं, तो पनीर के टुकड़ों को पहले तेल में तल लें फिर उन्हें गर्म पानी और नमक में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद ग्रेवी में पकाएं। पनीर एकदम रेस्टोरेंट जैसा बनता है।
  • जिन भी सब्जियों में आप ग्रेवी में दही डालती हैं, उनमें नमक उबाल आने के बाद ही डालें। इससे दही फटेगी नहीं। साथ ही इन्हें मीडियम फ्लेम पर पकाएं, सब्जी बहुत ही टेस्टी बनेगी।
  • रात में चने भिगोना भूल गई हैं, तो सुबह कुकर में कुछ कच्चे पपीते के टुकड़ों के साथ इन्हें पका लें। चना आसानी से गल जाएगा। बाद में पपीते की चने के साथ अच्छे से मिक्स कर लें, सब्जी बहुत ही टेस्टी बनेगी।
  • ग्रेवी वाली सब्जी में अगर नमक या मिर्च ज्यादा हो गई है, तो थोड़ी सी मलाई, घी, बटर या क्रीम मिला सकती हैं। टेस्ट भी बढ़ जाएगा और तीखापन या नमक भी कम हो जाएगा।
  • ग्रेवी वाली सब्जी या दाल में नमक तेज हो गया है तो आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर भी डाल सकती हैं। एक उबाल आने पर इन्हें बाहर निकाल लें, नमक कम हो जाएगा।
  • आटे की गोलियां डालने के बाद भी नमक कम ना हो तो सारडो ब्रेड का टुकड़ा ग्रेवी में डाल दें। कुछ देर में ये सारा नमक सोख लेगा।
  • भिंडी की सब्जी चिपचिपी सी बनती है, तो नमक को बिल्कुल लास्ट में एड करें। साथ ही नींबू की कुछ बूंदे भी डाल सकती हैं।
  • हरी सब्जियों का रंग बरकरार रखने के लिए ऐसी सब्जियों में दो चम्मच दूध डाल दें। रंग एकदम निखर कर आएगा।
  • सब्जियों को उबाल कर बनाती हैं, तो उनमें एक चम्मच नमक भी डाल दें। इससे सब्जियों का रंग भी बना रहता है और बनने के बाद टेस्ट भी अच्छा आता है।
  • तेल या घी जिसमें भी सब्जी बना रही हैं, उसमें सफेद सिरके की कुछ बूंदे डालने से खाना और भी टेस्टी बनेगा।
  • सब्जी की ग्रेवी को टेस्टी बनाने के लिए अदरक, लहसुन, प्याज, पॉपी सीड्स (खसखस), भुने हुए बादाम का पेस्ट बनाकर थोड़ा सा भून लें। इस पेस्ट से सब्जी काफी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।
Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button