कंपनी ने बनाये ऐसे चादर और कंबल, जिसे ओढ़ते ही दिल में आने लगेंगे बिल्लियों के ख्याल !

इंसान थक-हारकर जब रात में अपने बिस्तर पर पहुंचता है तो उसे एक अलग ही किस्म का सुकून मिलता है. ऐसे में हर किसी की बेड को लेकर अपनी च्वाइस होती है, चाहे वो मैट्रेस या गद्दे हों या फिर चादर और कंबल. सबकी अपनी पसंद होती है और उसी के मुताबिक वे अपना कंफर्ट ज़ोन ढूंढते हैं. किसी को नर्म गद्दे और नर्म चादर पसंद होती है तो किसी हार्ड सरफेस और सूती चादरों का शौक होता है.जापान की कपड़े और चादर बनाने वाले कंपनी Nissen ने एक अलग ही बेडिंग रेंज पेश की है. उन्होंने बिस्तर पर बिछाने वाले ऐसे चादर और कंबर बनाए हैं, जिस पर पहुंचते ही इंसान को बिल्लियों (Japan Launches Cat Fur Inspired Bed Linens) के ख्याल आने लगेंगे. ये हम नहीं खुद कंपनी का कहना है कि ये कैट फील देने वाले बेड कवर्स हैं.
बिल्लियों के फर जैसे सॉफ्ट चादर-कंबल
Nissen कपड़े बनाने के मामले में जापान का जाना-माना ब्रांड हैं. उन्होंने इस बार बिल्लियों को पालतू जानवर के तौर पर पसंद करने वालों के लिए खास किस्म के चादर -कंबल मार्केट में उतारे हैं. कंपनी ने एक खास नेको फील यानि बिल्लियों जैसे महूसस होने वाले मटीरियल को बनाया है और इससे बनी हुई चादर और कंबल भी लॉन्च किए हैं. कुछ स्टडीज़ में ये कहा गया है कि बिल्लियों के साथ 10 मिनट बिताने के बाद इंसान को काफी तनावमुक्त महसूस होता है और इसी थ्योरी को कंपनी ने प्रैक्टिकल करके दिखाया हैकिसी कर्मचारी की बिल्डिंग में नो पेट्स पॉलिसी के बारे में सुनने के बाद कंपनी को इस मटीरियल का ख्या आया. उन्होंने बिल्लियां पालने वाले तमाम लोगों ने मिलकर फैब्रिक की नरमी, मोटाईऔर लंबाई के बारे में राय ली.कंपनी ने रशियन ब्लू और स्कॉटिश फोल्डकिसी कर्मचारी की बिल्डिंग में नो पेट्स पॉलिसी के बारे में सुनने के बाद कंपनी को इस मटीरियल का ख्या आया. उन्होंने बिल्लियां पालने वाले तमाम लोगों ने मिलकर फैब्रिक की नरमी, मोटाईऔर लंबाई के बारे में राय ली.कंपनी ने रशियन ब्लू और स्कॉटिश फोल्ड जैसी बिल्लियों के रोयें से इंस्पायर होकर ये फैब्रिक बनाया है. ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बिल्लियां नहीं पाल सकते. ये मैट्रेस पैड सिंगल, सेमी डबल और डबल साइज़ में उपलब्ध हैं, जबकि कंबल सिंगल और डबल साइज़ में मिलेंगे. इसकी कीमत 1200 रुपये सिंगल बेड और 3300 रुपये डबल बेड के लिए होगी. कंपनी ने जैसे ही अपने नए प्रोडक्ट के बारे में सोशल मीडिया पर बताया ये तुरंत ही बिक गए. जैसी बिल्लियों के रोयें से इंस्पायर होकर ये फैब्रिक बनाया है. ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बिल्लियां नहीं पाल सकते. ये मैट्रेस पैड सिंगल, सेमी डबल और डबल साइज़ में उपलब्ध हैं, जबकि कंबल सिंगल और डबल साइज़ में मिलेंगे. इसकी कीमत 1200 रुपये सिंगल बेड और 3300 रुपये डबल बेड के लिए होगी. कंपनी ने जैसे ही अपने नए प्रोडक्ट के बारे में सोशल मीडिया पर बताया ये तुरंत ही बिक गए.




