देश दुनिया

यूपी से होकर गुजरने वाली इन छह ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यात्रा करना हुआ सस्ता

हावड़ा से यूपी की राजधानी लखनऊ होकर देहरादून और जम्मू तवी जाने वाली छह ट्रेनों का सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा खत्म कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें मेल, एक्सप्रेस के तौर पर चलेंगी। इस बदलाव में सभी ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए गए हैं। सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने से यात्रियों को अब इन ट्रेनों में सुपरफास्ट का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा, जिससे उनकी यात्रा सस्ती हो जाएगी। इस बीच रेलवे ने होली पर यात्रियों की बढ़ी तादात के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला लिया है। इन ट्रेनों से रेलवे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार 13 से 16 फरवरी के बीच नए नंबर प्रभावी हो जाएंगे। इन ट्रेनों में 12327 हावड़ा-देहरादून सुपरफास्ट अब ट्रेन नंबर 13035 हावड़ा-देहरादून मेल बन कर 14 फरवरी से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन देहरादून-हावड़ा 15 फरवरी से 12238 नंबर की बजाय 13036 से चलेगी। ट्रेन नंबर 12369 हावड़ा-देहरादून सुपरफास्ट 13 फरवरी से मेल ट्रेन के तौर पर नए नंबर 13037 से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 13037 से देहरादून से हावड़ा के लिए 14 फरवरी से चलेगीट्रेन नंबर 12331 हावड़ा-जम्मू तवी को 14 फरवरी से नए नंबर 13041 से चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन नंबर 12332 जम्मू तवी-हावड़ा 16 फरवरी से नए नंबर से 13042 से चलेगी। बताया जाता है कि इन ट्रेनों की औसत गति 55 किमी प्रतिघंटा से भी कम रहने के कारण ही रेलवे ने सुपरफास्ट का दर्जा खत्म करते हुए मेल एक्सप्रेस कर दिया है। अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को सुपरफास्ट चार्ज के तौर पर 30 और एसी क्लास के यात्रियों को 45 रुपये अतिरिक्त नहीं देने पड़ेंगे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button