विविध

*एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू आईपीएस के निर्देशन पर साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु 10 अक्टुबर से 10 नवंबर तक साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन* 

 

 

*साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम देवकर, दाढी, पचभैया, छिरहा साप्ताहिक हॉट एवं बाजार में आमजन मानस को साइबर जन जागरूकता का आयोजन कर साइबर फ्राड से बचने के लिए किया गया जागरूक*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार बेमेतरा जिले के समस्त थाना व चौकी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से दिनांक 10 नवम्बर 2025 तक साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाना है जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भारतीय पुलिस सेवा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा से साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ तथा साइबर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखकर रवाना किया गया है। पुरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर गांव” एवं “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन व क्रियान्वयन हेतु साइबर जन जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के थाना व चौकी क्षेत्रांतर्गत स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी को चिन्हांकित किया गया है जहां आम जनता एवं स्कुली बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी दाढी रोशन लाल टोन्डे, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदल राम टांडेकर, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक कपील चंद्रवंशी, फिरोज साहू यातायात से हुलेश साहू एवं अन्य स्टाफ के द्वारा साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम देवकर, दाढी, पचभैया, छिरहा साप्ताहिक हॉट/बाजार में ग्रामवासियों एवं ग्रामीण अंचल से आए लोगो को साइबर जन जागरूकता का आयोजन कर साइबर जन जागरूकता रथ के बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट के माध्यम से साइबर फ्राड से बचने के लिए किया गया जागरूक। जागरूकता अभियान में थाना दाढी, चौकी देवकर एवं यातायात स्टाफ द्वारा आम जनमानस को बताया कि बैंक/एटीएम/क्रेडिट/अधार कार्ड संबंधित अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्तियों से साझा ना करें। किसी भी प्रकार का ओटीपी शेयर ना करें। अनजान फोन द्वारा कोई घटना की जानकारी देकर पैसे की मांग करने पर तत्काल उस व्यक्ति/रिश्तेदारो से संपर्क कर वास्तविकता की जानकारी लें। किसी भी अनजान फोन काल पर विश्वास न करें। किसी भी अंजान व्यक्ति के वाट्सएप्प कॉल, वीडियो कॉल को अटेंड नहीं करना है, किसी भी प्रकार के ऑनलाईन लिंक पर क्लीक नहीं करना है। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। फेसबुक, वाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब एवं गुगल सर्च इंजन के माध्यम से होने वाले विभिन्न प्रकार की सायबर अपराध के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर जन जागरूकता के संबंध में बेनर/पोस्टर एवं पांपलेट के माध्यम से जगरूक किया गया। साथ ही आम जनता से संवाद कर, ग्रामीण अंचल से आये ग्रामवासियो को “नशा मुक्त जीवन” की शपथ दिलाई गई। सभी ने “नशा मुक्त जीवन” की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने “जिंदगी को हाँ, नशे को ना” का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

इस दौरान ग्रामीण अंचल से आये ग्रामीण जन को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। बालिकाओं व महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।उन्होने बाहरी लोगों की आवाजाही, असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो एवं सोना – चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वालो पर कड़ी नजर रखने और पीकप, मालवाहन में सवारी नहीं बैठाने, यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।आमजन को बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट व बाजार एवं गांव–गांव, स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button