विविध

*खैरागढ़ :●: ठेलकाडीह व छुईखदान थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर खैरागढ़ पुलिस की यातायात जागरूकता अभियान*

 

मुदस्सर मोहम्मद✍

*केसीजी:-* ज़िला यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के प्राप्त दिशा -निर्देशानुसार होने वाली सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने नित नए प्रयोग के साथ ही आमजनों के बीच जाकर लोगो की जान माल की रक्षा हेतु जागरूकता का कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है.इसी तार्तम्य में 23 जून को थाना ठेलकाडीह के मुख्य बाजार चौक व विगत 14 जून को थाना छुईखदान क्षेत्रअंतर्गत मुख्य चौराहा जय स्तम्भ, बस स्टैंड मे वाहन चालकों की वाहनों के दस्तावेजों चेक किया गया,चेकिंग कर खामिया पाए जाने पर वाहन चालकों को पूर्ण करने समझाइस दिया गया, वाहन चलाते समय वाहन का पूर्ण दस्तावेज जैसे वाहन का बीमा,ड्रायविंग लाइसेंस,PUC, फिटनेस, RC सहित समस्त दस्तावेजों को रखने समझाइस दिया गया एवं गंभीर सड़क दुर्घटनाओ की संख्या बढ़ने के साथ ही मृत्युदर के बढ़ते आंकड़े एक चिंताजनक होने से दुर्घटनाओ को रोकने व मृत्युदर मे कमी लाने घायलों को CPR के माध्यम से कृत्रिम सांस देना,गोल्ड़न आवर मे घायलों की मदद, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर दोपहिया मे हेलमेट, चारपहिया मे सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने,राहवीर (गुड सेमेरिटन), हिट एंड रन, दुर्घटना मे घायलो का नगद रहित इलाज के संबंध, आवारा मवेशियों को खुले मे न छोड़ने, विशेषकर मालवाहक मे यात्री परिवहन न करने,समस्त वाहनों मे 01 अप्रैल के पूर्व के वाहनों मे HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने समझाइस के साथ ही कार्यवाही करते कुल-23 प्रकरण मे 13300 रूपये की चालानी कार्यवाही मोटर व्हीकल के अंतर्गत किया गया और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा.निर्धारित मापदंड के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों का नियत धाराओं मे कार्यवाही कर लाइसेंस निलंबन की अधिकाधिक कार्यवाही संबंधित परिवहन विभाग को भेजकर की जा रही है, जिला पुलिस के सी जी आप सभी से अपील करता है की यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button