*●खिसोरा में बीच सड़क पर अरसे से बह रहा बस्तियों का गंदा पानी, मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण●*

*■बेमेतरा/कोदवा:-* बेरला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खिसोरा में काफी अरसे से जल निकासी व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसमे गाँव के बस्तियों का गंदा पानी बारह महीने पूरे सड़क पर बहता रहता है जिसके कारण सड़क पर चलना ग्रामीणों के लिए काफी मुश्किल भरा रहता है। लगातार नाली के पानी के बहाव के कारण सड़क पर कीचड़युक्त एवं फिसलनभरा हो चुका है जहां पर बस्ती के रहवासियों को बड़े ही सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ता है। वही खास बात यह है कि यहां के गाँव के सरपंच भवानी साहू विगत दो कार्यकाल (दशकभर)से पंचायत में सरपंच निर्वाचित होते आ रहे है जिसके बावजूद गाँव की सड़क-नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का समाधान करने में नाकाम है। लिहाजा पंचायत प्रशासन की निष्क्रियता से गाँव की सुंदरता एवं स्वच्छता पर सवाल उठ रहा है। जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत प्रशासन को इस सम्बंध में तत्काल गम्भीरता लेकर गाँव मे बस्ती के नाली निकासी की बेहतर व्यवस्था करानी चाहिए ताकि गाँव मे बेहतर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधा का शानदार नज़ारा देखने को मिले। इस सम्बंध में ग्राम पंचायत खिसोरा के सरपंच भवानी साहू ने कॉल नही उठाया एवं पंचायत सचिव दशरथ निर्मलकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस लम्बित समस्या को लेकर एक प्रस्ताव पंचायत द्वारा पारित कर ज़िला पंचायत भेजी गई है, जिसमे उक्त प्रभावित स्थल पक्की नाली कि माँग की गयी है। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद तत्काल कार्य कराकर निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।



