विविध

*विधानसभा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू अपने पैतृक गांव नवकेशा पहुंचे, गांव व लोगों के बारे में जाना हाल-चाल*

 

साजा:- विधानसभा साजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवकेशा में विधानसभा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जी पहुंचे। जहां उन्होंने बचपन के समय बिताया है  गांव वालों से बड़ी बेताबी व सालो बाद  दोस्त यार से भेंट मुलाकात किया। बहुत दिनों बाद अपने गांव वालों से मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवकेशा में विधायक दीपेश साहू के पिता  पटवारी का काम किया करते थे। जिस घर में रहते थे वहां गए और बचपन  गुजरे वक्त को याद करके उनका मन खुशियों भर गया। वही विधायक दीपेश साहू ग्राम नवकेशा में पहुंचने पर पूरे गांव वाले उत्साहित और खुश नजर आये।  बड़े बुजुर्गों व सियान एवं युवा अपने गांव के लाल को विधायक बन कर आने पर व अपने बीच पाकर उनके नाम का जयघोष किया गया। साथ ही विधायक दीपेश साहू गांव की लोगों से मिले। फिर गांव व लोगों की समस्या पूछा। इस दौरान लोगों के हाल-चाल जानने के बाद सबसे ज्यादा पानी की समस्या सामने आया है। जिनको जल्द ठीक करने की आश्वासन दिया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button