विविध

*विखं बेरला के सभी प्राथमिक व माध्यमिक प्रधान पाठक का हुआ आवश्यक बैठक: बीईओ बेरला*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक का एक आवश्यक बैठक जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बेरला में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे विकासखंड बेरला को तीन चरणों में विभाजित करते हुए समस्त विद्यालय के पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक एवं प्राथमिक प्रधान पाठक का आवश्यक समीक्षा बैठक रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से सर्वांगीण गुणवत्ता वर्ष 24-25 के सफल आयोजन एवं विभिन्न विभागीय गतिविधियों की जानकारी को साझा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे की अध्यक्षता में उक्त मीटिंग संपन्न किया गया। जिसमें माध्यमिक विद्यालय के 87 प्रधान पाठक एवं प्राथमिक विद्यालय के 153 प्रधान पाठकों ने अपनी उपस्थित प्रदान किया तथा मीटिंग में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे के माध्यम से समस्त शिक्षकों को प्रेरित करते हुए शिक्षकों के समय पर उपस्थित, सर्वांगीण गुणवत्ता वर्ष के तहत महत्वपूर्ण कार्य त्रैमासिक परीक्षा का सही क्रियान्वयन एवं विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कड़े शब्दों में यह भी कहा गया अगर कोई शिक्षक लगातार अनुपक्षित रहता है या समय पर नहीं पहुंच पाता है या बच्चों को गुणवत्ता के अनुसार शिक्षा प्रदान नहीं कर पता तो ऐसे शिक्षकों के ऊपर ठोस कार्रवाई करने हेतु भी सभी को निर्देश प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत सहायक संचालक एसपी कोशले के माध्यम से समय पर समस्त कार्य को संपादित करने हेतु निर्देश प्रदान किया गया। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेरला जेपी करमाकर ने सर्वप्रथम मीटिंग की शुरुआत करते हुए समस्त प्रधान पाठक को जिला एवं विकास खंड के विभिन्न जानकारी जैसे यू डाइस की समय पर पूर्णता, एनएएस परीक्षा की तैयारी, नवोदय विद्यालय से संबंधित गतिविधियों को विद्यालय में सही प्रबंधन तरीके से प्रेषित करना एवं शिक्षकों को नवोदय के लिए अलग से क्लास लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत हमारे विकासखंड में अच्छा कार्य प्रधान पाठकों द्वारा किया गया। इसके भी प्रशंसा की गई एवं उल्लास साक्षरता अभियान के अंतर्गत विकासखंड को 5000 असाक्षरों का लक्ष्य मिला हुआ था। जिसमें हमारे प्रधान पाठकों एवम शिक्षकों के माध्यम से बहुत ही अच्छा कार्य करते हुए पूर्ण किया गया। इसकी भी बधाई प्रेषित किया गया। वही उल्लास साक्षरता केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने हेतु प्रधान पाठक को सहयोग प्रदान करने हेतु जानकारी प्रदान किया गया। बेरला बीआरसी खोमलाल साहू द्वारा कमजोर बच्चों हेतु एक अलग से पंजी का संधारण कर यू डाइस को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु समस्त प्रधान पाठक को अवगत कराया। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अदेश कुमार यूईके के माध्यम से जीपीडीपी के संबंध में चर्चा किया गया। इस तरह से उक्त प्रधान पाठक के मीटिंग में विभागीय गतिविधियों से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान किया गया। जिसमें प्रधान पाठकों ने आश्वस्त किया कि सभी कार्य समय पर कंप्लीट करेंगे एवं बच्चों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान हेतु प्रयास करेंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button