*मनियारी में नल जल योजना को लेकर खोदे गए गलियों की सड़क, सालभर बने सीसी रोड की दुर्दशा ही बिगाड़ दी, ग्रामीण हुए आक्रोश*

बेरला:- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग साजा अंचल क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत मनियारी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के फलस्वरूप मनियारी रेट्रोफिटिंग नलजल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने गलियों व नवनिर्माण सीसी सड़क को खुदने से दुर्दशा ही बिगड़ गई है। हर घर नल जल पहुंचाने के लिए गलियों को जेसीबी व मशीनों के द्वारा सीसी रोड व गलियों में गड्ढे खोदे गए। वही खनन के दौरान स्टीमेट के अनुसार गहराई न कर डेढ़ से दो फिट की सतह पर पाइप लाइन बिछाया गया।
योजना के अंतर्गत हर घर नल कूप लगाने का कार्य प्रगति पर है। बिना स्टीमेट के नलकूप का निर्माण छोटी व सकरा निर्माण करने काम किया जा रहा है। साथ ही माप दण्ड व नियमों का खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। इसके अलावा ठेकेदार व इंजीनियर के बगैर मजदूरों के भरोसे नलजल का काम चल रहे। जिन्हें जिम्मेदार संबंधित आला अधिकारी देखने तक नहीं आते।
*सड़क पर नलकूप लगने से गलियां और भी सकरा हुए*
मनियारी रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का कार्य से ग्राम की गलियाँ देखते ही देखते सकरा हो रहे है। आपको बता दें कि पिछले पांच सालों में ग्राम मनियारी में विकास के नाम पर सीसी रोड बना हुआ था जिन्हें सालभर बने हुए ही थे कि नल जल योजना आने पर ग्राम की गलियों की दुर्दशा ही बदल गयी। ग्राम की गलियां पहले से ही सकरा है और दूसरी तरफ नलजल योजना के चलते वही गलियों व सड़को पर नल कूप बनाने से गाड़ियाँ चलना दूभर हो गए है। साथ ही सड़क में मिट्टी व उखड़े हुए मलबा के कारण ग्रामीण परेशान हो गए है। आय दिनों गलियों में सायकल व मोटरसाइकल गिर रहे है। नवनिर्माण सीसी रोड पहले से और भी ज्यादा खराब हो गए है। इस संबंध में ग्राम वासी रविन्द्र भास्कर चौबे ने बताया कि नलजल योजना से हो रहे पाइप लाइन बिछाने का कार्य ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। गली व सड़क में जगह-जगह गड्ढे खोद दिया गया है। जिससे पूरा ग्रामीण परेशानियों को झेलते आ रहे है।




