*चौकी मारो पुलिस टीम की कार्यवाही चोरी की गये सोना चांदी, घरेलू व अन्य सामग्री की चोरी करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार*

बेमेतरा:- प्रार्थीया खेमवती सोमित पति स्व. राकेश सोमित उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रं. 12 नगर पंचायत मारो ने पुलिस चौकी मारो में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रामकुमार पठारे के मकान वार्ड क्रं. 12 नगर पंचायत मारो मे किराये से रहती हूं दिनांक 01अप्रेल 2024 के शाम 04 बजे अपने बच्चो को लेकर ग्राम मोहलाईन चली गई थी आज दिनांक 02 अप्रेल2024 के प्रात: 06:30 बजे वापस मारो आयी और घर जाकर देखी तो घर के दोनो कमरे के ताला टुटा हुआ था तथा घर के अंदर रखे आलमारी का लाकर टुटा हुआ था लाकर मे रखे सोने की चैन वजनी 01 तोला किमती 20,000/- रू. सोने की फुली 03 नग व सोने का टाप्स 04 ग्राम किमती 10,000/- रू. तथा चांदी के पायल किमती 4,000/- रू. एक नग स्मार्ट टीवी वेस्टेल कंपनी का एक इंडेक्शन बजाज कंपनी टाटा स्काई व रिमोट कपडा एवं नगदी रकम 12,000 रू. हेयर ड्रायर, जुमला किमती 49,500/- रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर चौकी मारो थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 457, 380, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी मारो प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान जरिये मुखबिर से सुचना मिला कि शेखर टण्डन उम्र 24 साल एवं सुरज जांगडे उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्रमांक 10 नगर पंचायत मारो, पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट उक्त प्रार्थीया के घर से चोरी गये मशरूका को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर मौके पर पहुच कर सूचना के अधार पर आरोपियों को घेराबंदी कर मारो से पकडा गया। उक्त दोनो आरोपियो को हिरासत में लेकर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये सोने,चांदी के गहने एवं टीवी, इंडेक्शन, ड्रायर, कपडा एवं रिमोट तथा अन्य समाग्री जुमला कीमती करीबन 1,08,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपीगण 1. शेखर टण्डन पिता विजय टण्डन उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्रमांक 10 नगर पंचायत मारो, पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा 2. सुरज जांगडे पिता धनेश जांगडे उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्रमांक 10 नगर पंचायत मारो, पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को दिनांक 03 अप्रेल 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी मारो प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, आरक्षक साधराय कौशल, राकुश वर्मा, देवभूसन कांगरे, अजय गोयल एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।




