विविध

*सहसपुर में सद्गुरु कबीर सत्संग कार्यक्रम समारोह का समापन*

 

देवकर:- तहसील व नगर पंचायत क्षेत्र के निकतवर्तीय ग्राम सहसपुर केवल धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। जो 31 दिसंबर 2023 को सात्विक यज्ञ व चौंका आरती के साथ सत्संग समारोह का कार्यक्रम समापन हुआ। आपको बता दें कि यह सत्संग समारोह कार्यक्रम 28 से 31 दिसंबर 2023 तक गुरु महिमा पाठ, ग्रंथ, सत्संग भजन हुआ। सत्संग समारोह का शुभारंभ 28 दिसंबर को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। वही प्रातः गुरु महिमा पाठ कर द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही स्थानीय ग्रंथ मंडली सत्संग भजन किया गया। यह शिलशिला लगातार तीन दिवसीय इस समागम के भोर में पूरे ग्रामवासी दुबे रहे। सत्संग विश्व वंदनीय श्री सद्गुरु कबीर धनीधर्मदास साहेब एवं पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब की असीम कृपा से ग्राम सहसपुर में भव्य कार्यक्रम सद्गुरु कबीर भजन सत्संग समारोह हुआ। इस सत्संग भजन में संत महंत के मंडली पधार कर समारोह कार्यक्रम को शोभायमान बनाये।

 

गौरतलब है कि ग्राम सहसपुर में सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह कार्यक्रम हुआ। जहां ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर समर्थन करते हुए समस्त कबीर पंथी सद्गुरु कबीर के बताए गए रास्ते पर चल रहे है। वही दिनांक 31 दिसंबर 2023 को गुरूमहिमा पाठ, सत्यनाम धुन भजन मंडली, ग्रंथ के दौरान भव्य शोभायात्रा एवं सात्विक यज्ञ चौंका आरती महंत श्री संजीबन दास साहेब द्वारा किया गया। इसके बाद सद्गुरु कबीर सम्मेलन में प्रसादी भोजन कराया गया। इस सत्संग समारोह के अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, उपाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, सचिव नंद कुमार साहू, सहसचिव शिव कुमार साह, कोषाध्यक्ष हर्षित कुमार साहू के साथ समस्त ग्रामवासी सहसपुर के सहयोग के साथ सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का समापन हुआ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button