गाय-कुत्तों की सेवा से मजबूत होते हैं ग्रह, जीवन में आते हैं बड़े बदलाव

ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर इंसान दिल से जानवरों और पक्षियों की सेवा करता है, तो उसका असर सीधे ग्रहों पर पड़ता है। इसके लिए ज्यादा पूजा-पाठ की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ा सा अपनापन और सेवा भाव काफी होता है।ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर इंसान दिल से जानवरों और पक्षियों की सेवा करता है, तो उसका असर सीधे ग्रहों पर पड़ता है। इसके लिए ज्यादा पूजा-पाठ की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ा सा अपनापन और सेवा भाव काफी होता है। माना जाता है कि इससे ग्रहों की परेशानी कम होती है और जीवन में चीजें धीरे-धीरे सही होने लगती हैं। रोजाना थोड़ा सा समय निकालकर किसी जानवर या पक्षी की मदद करते हैं, तो उसका फायदा सिर्फ ग्रहों को ही नहीं, आपके मन और जीवन को भी मिलता है
गाय की सेवा
गाय को रोटी या चारा खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे सभी ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है। घर में शांति बनी रहती है और मन भी हल्का रहता है।
कुत्तों की सेवा
कुत्तों को खाना खिलाने से केतु ग्रह मजबूत होता है। जिन लोगों को बार-बार डर, उलझन या अचानक परेशानियां आती हैं, उन्हें इससे राहत मिलती है।
पक्षी और कबूतर
रोज पक्षियों को दाना-पानी डालने से राहु से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं। इससे मन शांत रहता है और ज़िंदगी में स्थिरता आती है।
बंदरों की सेवा
बंदरों को फल खिलाने से सूर्य और मंगल मजबूत होते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, शरीर में ऊर्जा आती है और काम करने का मन बना रहता है।
कौवों को सेवा करना शनि से जुड़ा माना जाता है। इससे काम में रुकावटें कम होती हैं और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
मछलियों की सेवा
तालाब या नदी में मछलियों को आहार डालने से राहु शांत होता है। इससे घर-परिवार में शांति रहती है और मन के डर कम होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




