छत्तीसगढ़

दिसंबर में 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें काम, देखें लिस्ट

रायपुर – साल 2023 का आखिरी महीना यानी दिसंबर का माह चल रहा है. दिसंबर माह खत्म होने में लगभग 10 दिन ही शेष रह गए हैं. आगामी दस दिनों में भी बैंक चार दिन बंद रहने वाली है. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम को पूरा करना है तो यहां दिसंबर माह के बची अवकाश की लिस्ट को जरूर देख लें. इससे आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है. ऐसे में बैंकों में लंबे अवकाश के कारण कई बार लोगों के कई जरूरी काम रुक जाते हैं. ऐसे में अवकाश की लिस्ट देखकर ही प्लानिंग करना जरूरी है.

स्टेट बैंक इंडिया टाटीबंध ब्रांच मैनेजर बॉबी मिंज ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI द्वारा जारी छुट्टियां की सूची के अनुसार बैंक बंद रहते हैं. अलग-अलग राज्यों के लिए छुट्टियां अलग अलग होती है. छत्तीसगढ़ में साल 23 के बचे 10 दिनों में चार अलग अलग दिनों में बैंक बंद रहने वाली है. ऐसे में बैंक संबंधित कोई काम बैंक जाकर निपटाना है तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर जान लेनी चाहिए. ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होती है. यानी, सभी राज्यों में बैंकों एक साथ बंद नहीं होगें.

रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट rbi.org.in के अनुसार दिसंबर के बचे 10 दिनों में छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 23 दिसंबर, 2023- चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंक रहने वाले हैं. 24 दिसंबर, 2023- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.25 दिसंबर, 2023- क्रिसमस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 31 दिसंबर, 2023- रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा इन चारों तारीख में छत्तीसगढ़ के बैंक बंद रहेंगे

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button